सल्ट सीट का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड में बीजेपी की सारी रणनीति

सल्ट सीट का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड में बीजेपी की सारी रणनीति

bjp सल्ट सीट का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड में बीजेपी की सारी रणनीति

सल्ट, अल्मोड़ा । उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव तय हो गया है। 17 अप्रैल को यहां वोट पड़ेंगे। हालांकि अभी दोनों ही दलों यानि बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की यहां के लिए घोषणा नहीं हुई है। बीजेपी की तरफ से सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना को प्रत्याशी बनाना लगभग तय है। दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत रावत के पुत्र विक्रम रावत को कांग्रेस टिकट दे सकती है।

सल्ट विधानसभा सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई है। सुरेंद्र सिंह जीना लगातार दो बार यहां से विधायक रहे थे। उनसे पहले सल्ट से कांग्रेस के रणजीत रावत विधायक थे। इस बार टक्कर बेहद कांटे की मानी जा रही है।

bjpvscong-300x169 सल्ट सीट का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड में बीजेपी की सारी रणनीति

दूसरी तरफ अभी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे ये तय नहीं हुआ है। सल्ट सीट उनके लिए कहीं से भी मुफीद नहीं है इसलिए पहले से ही कहा जा रहा है कि वे किसी और सीट से लड़ेंगे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि सल्ट सीट का चुनाव ही तय करेगा कि आगे बीजेपी को कौन सी रणनीति अपनानी है।

राजनीति के जानकार कहते हैं कि अगर सल्ट सीट कांग्रेस जीत गई तो बीजेपी ऐसी रणनीति पर काम करेगी जिससे सभी चौंक जाएंगे। अप्रैल में चार राज्यों में भी विधानसभा चुनाव हैं। साथ ही दो लोकसभा और अन्य राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं। इन सभी चुनावों के नतीजों पर बीजेपी उत्तराखंड में भी अपनी रणनीति बनाएगी।

congress_vs_bjp_1591386968-300x225 सल्ट सीट का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड में बीजेपी की सारी रणनीति

अगर सल्ट सीट कांग्रेस ने जीत ली और अन्य राज्यों के चुनावों में बीजेपी को अच्छे नतीजे मिले तो उत्तराखंड में समय से पहले भी चुनाव कराने की रणनीति बन सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी उपचुनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि ये तो राजनीति के खेल हैं और आम आदमी की समझ में ज्यादा नहीं आते। देखते हैं कि आगे आगे होता है क्या….

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।