संतान नहीं होने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

देहरादून। देहरादून के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन तलाक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संतान नहीं होने पर पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया, साथ ही पति ने दूसरी शादी भी कर ली। अब पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सहित उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 3 मार्च 2019 को माजरा निवासी सिकंदर के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद जब पीड़िता की कोई संतान नहीं हुई तो ससुराल वालों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। 31 जनवरी 2021 को पीड़िता के पति सिकंदर ने अपने पूरे परिवार के सामने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया। वहीं कुछ दिन बाद पीड़िता को पति के दूसरी करने की जानकारी मिली। थाना नगर कोतवाली प्रभारी एसएस नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सिकंदर और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।