रुद्रप्रयाग जनपद में नाबालिग से छेड़खानी और भाई के कान पर धारदार हमला – SP अक्षय कोंडे के निर्देश पर दो टीमें गिरफ्तारी को रवाना!

आप को बता दे

नाबालिग बालिका के साथ छेडखानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये उसके भाई के कान पर धारधार हथियार से वार करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर हुआ अभियोग पंजीकृत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमें की गयी हैं रवाना।

उक्त घटनाक्रम कल देर सांयकाल को हुआ था घटित, चोटिल हुए बालक को परिजनों द्वारा कराया गया है श्रीकोट अस्पताल में भती।

आज दिनांक 08 अप्रैल 2025 को वादी प्रदीप सिंह रावत पुत्र स्व0 भीम सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग ने कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आकर तहरीर दी गयी कि गत दिवस सांयकाल को उनके ही गांव का मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था तो बीच बचाव में आये उनके पुत्र पर उक्त व्यक्ति द्वारा धारधार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसके बायीं तरफ का कान कट गया, परिजनों द्वारा देर रात्रि में ही अपने पुत्र को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 24/2025 धारा 118 (2), 3, 4 भारतीय न्याय संहिता तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्तगण मकान सिंह एवं हुकम सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी है।
एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जानकारी दी है कि कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत इस अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमें रवाना की गयी हैं। पुलिस के स्तर से अस्पताल में भर्ती बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी है, जिसका वर्तमान समय में उपचार चल रहा है।

 

Share this content:

Previous post

बागेश्वर जनपद: कपकोट पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोपी 2 युवक चंद घंटों में गिरफ्तार!

Next post

टिहरी गढ़वाल: ऑपरेशन मुक्ति में टिहरी पुलिस की भावुक जीत — SSP आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में 52 मासूमों को मिला बचपन, शिक्षा और सुरक्षित आश्रय!

Post Comment