बागेश्वर में खाकी का रात्रि ऑपरेशन, सीओ अजय लाल साह के नेतृत्व में चली सघन चेकिंग, 71 पर गिरा कानून का डंडा! सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, ट्रैफिक नियमों की उड़ती धज्जियां—अब नहीं चलेगा!

आप को बता दे

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर,के नेतृत्व में देर रात्रि तक चला पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

पुलिस उपाधीक्षक, द्वारा बैरियर ड्यूटियों को किया चैक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

यातायात नियमों का पालन न करने वालों व अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए चैकिंग अभियान जारी

WhatsApp-Image-2025-04-09-at-17.30.48_81b72bbe बागेश्वर में खाकी का रात्रि ऑपरेशन, सीओ अजय लाल साह के नेतृत्व में चली सघन चेकिंग, 71 पर गिरा कानून का डंडा! सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, ट्रैफिक नियमों की उड़ती धज्जियां—अब नहीं चलेगा!

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके, के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर  अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में दिनांकः 09-04-25 को जनपद पुलिस द्वारा जगह जगह यातायात नियमों का पालन न करने वालों व अराजक तत्वों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सी0ओ0 अजय लाल साह द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस टीम के साथ देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । साथ ही बैरियर ड्यूटी में तैनात समस्त फोर्स को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलायाl यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 71 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

WhatsApp-Image-2025-04-09-at-17.30.47_b1104659 बागेश्वर में खाकी का रात्रि ऑपरेशन, सीओ अजय लाल साह के नेतृत्व में चली सघन चेकिंग, 71 पर गिरा कानून का डंडा! सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, ट्रैफिक नियमों की उड़ती धज्जियां—अब नहीं चलेगा!

Share this content:

Previous post

एसजीआरआर इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष, धामी ने समारोह में की शिरकत

Next post

जनपद चंपावत: डीएसपी वंदना वर्मा का लोहाघाट थाने में सघन अर्द्धवार्षिक निरीक्षण—मालखाना से मैस तक हर पहलू की ली बारीकी से जांच!

Post Comment