लक्सर जीआरपी का बड़ा मिशन: कोटद्वार-रुड़की रेलवे स्टेशन पर महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान, ‘गौरा शक्ति’ बनी सुरक्षा की नई ढाल!

आप को बता दे

थाना जीआरपी लक्सर

एसपी जीआरपी के आदेशानुसार महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन कोटद्वार व रूडकी पर रेल यात्रियों को किया गया जागरूक

हेल्पलाइन नंबरो से कराया गया अवगत

गौरा शक्ति मॉडल के द्वारा अपनी शिकायतों को करे दर्ज

WhatsApp-Image-2025-04-12-at-19.45.23_f9482485 लक्सर जीआरपी का बड़ा मिशन: कोटद्वार-रुड़की रेलवे स्टेशन पर महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान, 'गौरा शक्ति' बनी सुरक्षा की नई ढाल!

दिनांक 12/04/25 को पुलिस अधीक्षक जीआरपी, उत्तराखंड के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन में महिलाओं एवम बच्चों की सुरक्षा के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान व साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के अनुपालन में थाना जीआरपी लक्सर द्वारा रेलवे स्टेशन कोटद्वार व रूडकी पर रेल यात्रियों को महिलाओ व बच्चों की सुरक्षा व सम्बन्धित अपराधों एवम उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

WhatsApp-Image-2025-04-12-at-19.45.32_ea4c2167 लक्सर जीआरपी का बड़ा मिशन: कोटद्वार-रुड़की रेलवे स्टेशन पर महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान, 'गौरा शक्ति' बनी सुरक्षा की नई ढाल!

🔷सोशल मीडिया (फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि) से संबंधित साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि नम्बरों एवम उत्तराखंड पुलिस एप्लीकेशन के अंतर्गत गौरा शक्ति माड्यूल के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करने व महिलाओं को अपनी समस्या गौरा शक्ति माड्यूल के अंतर्गत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया।
🔷इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सहायता या रेलवे स्टेशन क्षेत्रांतर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
🔷यात्रीगण को ट्रेन से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट यात्रियों में वितरित किए गए एवं ट्रेन में चस्पा किए गए।
🔷साथ ही उक्त संबंध में यात्रियों के सुझाव प्राप्त कर समस्याओं के बारे में जानकारी की गई।

Previous post

उत्तरकाशी जनपद में चारधाम यात्रा से पहले अपराध गोष्ठी में बड़ा एक्शन: SP सरिता डोबाल ने दिए सख्त निर्देश, मैन ऑफ द मंथ पुलिसकर्मियों का सम्मान

Next post

चंपावत में 15 साल की नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार – रीठा साहिब पुलिस ने 3 दिन में लड़की को सकुशल किया बरामद!

Post Comment