पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने IPL सट्टा लगाने वाले आरोपी को ₹19,400 नकदी सहित गिरफ्तार किया

आप को बता दे

IPL में सट्टा लगाने वाले को एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

सट्टे की ₹19,400/- की नकदी बरामद

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी,सीओ के.एस. रावत एवं सीओ संजय पांडे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टेबाजी की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 15.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़  ललित मोहन जोशी एवं एसओजी प्रभारी मनोज पांडे के नेतृत्व में एसओजी एवं कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा खड़ी बाजार क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के पीछे की गली में एक दुकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा IPL मैच में हार-जीत की बाजी लगाने की सूचना पर छापा मारा गया।
छापेमारी के दौरान पंकज मित्तल पुत्र घनश्याम मित्तल निवासी सिमलगैर बाजार, पिथौरागढ़ को सट्टा लगाते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त ₹19,400/- की नकदी बरामद की गई।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी व कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:
1. अपर उ0नि0 भुवन राम आर्य
2. हे0का0 भुवन पांडे
3. का0 होशियार सिंह
4. हे0का0 अशोक सिंह बुधियाल (एसओजी)
5. हे0का0 अनिल मर्तोलिया (एसओजी)
6. का0 सोनू सिंह (एसओजी)

 

Share this content:

Previous post

एम्स ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने छात्रों को दी डिग्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं

Next post

चम्पावत: पंचेश्वर पुलिस ने की नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत अवैध भांग की खेती नष्ट

Post Comment