पौड़ी में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस एक्शन मोड में , शराबी चालकों की गिरफ्तारी, गाड़ियाँ सीज, DL हुए कैंसिल!

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस का सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लागने हेतु सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों किया गिरफ्तार, वाहन सीज करने के साथ ही चालकों के डीएल किये निरस्त।

WhatsApp-Image-2025-04-19-at-13.55.10_dfc1f80d पौड़ी में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस एक्शन मोड में , शराबी चालकों की गिरफ्तारी, गाड़ियाँ सीज, DL हुए कैंसिल!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में दिनांक 18.04.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 (कोटद्वार-07,सतपुली-02,लक्ष्मणझूला-01, श्रीनगर-01 व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों को मौके पर गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 118 चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp-Image-2025-04-19-at-13.55.09_2220f224 पौड़ी में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस एक्शन मोड में , शराबी चालकों की गिरफ्तारी, गाड़ियाँ सीज, DL हुए कैंसिल!

Share this content:

Previous post

जनपद बागेश्वर: बागेश्वर में स्कूल-कॉलेज पहुंचे पुलिस अधिकारी, छात्रों की सुरक्षा और साइबर फ्रॉड पर दी गई ज़रूरी चेतावनी!

Next post

उत्तरकाशी में चरस का बड़ा जखीरा पकड़ा गया ,पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 3 तस्कर गिरफ्तार, 1.23 किलो चरस बरामद

Post Comment