चम्पावत के तामली गांव में पुलिस ने किया साइबर क्राइम, नशे और जंगल की आग से बचाव पर जागरूक!
आप को बता दे
जनपद चम्पावत
व0उ0नि0 भुवन आर्य, थाना तामली द्वारा ग्राम तामली के स्थानीय लोगों को किया गया जागरूक
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में लोगों को साईबर अपराधों तथा नशे से बचाव हेतु जागरूक किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को जनपद चम्पावत के थाना तामली क्षेत्र ग्राम तामली में व0उ0नि0 भुवन आर्य द्वारा ग्रामवासियों को साइबर अपराधों के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीको, स्थानीय लोगों को नशे से बचाये जाने हुते मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों* के बारें में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों, महिलाओ की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनी प्राविधानों तथा वर्तमान अग्निशमन सीजन के दौरान वनों को आग से बचाये जाने हेतु सभी को जागरूक किया गया ।

Share this content:



Post Comment