“एक पेड़ मां के नाम”: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधारोपण, जनता से की सहभागिता की अपील

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा रोपित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि अपनी माता के प्रति श्रद्धा भी व्यक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए, तो यह मातृ सम्मान और प्रकृति दोनों की सेवा होगी।”

यह अभियान मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसका उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस पावन कार्य में सहभागिता करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री  सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

 

Share this content:

Previous post

UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

Next post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को वितरित की आर्थिक सहायता राशि