खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में की सहभागिता

CM Pushkar Singh Dhami Attends Public Lohri Celebration in Khatima | Uttarakhand News

IMG-20260113-WA0069 खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में की सहभागिता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में भाग लिया और प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

IMG-20260113-WA0059-scaled खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में की सहभागिता

खटीमा, 13 जनवरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित नगला तराई रोड, हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर आयोजित सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का पर्व सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और लोक संस्कृति को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वाइस चेयरमैन जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिकों ने भी समारोह में सहभागिता की।

लोहड़ी पर्व के इस आयोजन में उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने पारंपरिक उल्लास के साथ पर्व को मनाया।

 

 

 

 

Share this content:

Previous post

उत्तराखण्ड : विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि,यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे राज्यों के लिए पेश की मिसाल

Next post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा