उत्तराखंड में 2.77 लाख से अधिक लोगों तक पहुँचा ‘जन–जन की सरकार’ अभियान

Jan–Jan Ki Sarkar: Dhami Govt’s Landmark Outreach Program in Uttarakhand

IMG-20260115-WA0095 उत्तराखंड में 2.77 लाख से अधिक लोगों तक पहुँचा ‘जन–जन की सरकार’ अभियान

जन–जन तक सरकार, हर समस्या का समाधान

IMG-20260115-WA0126 उत्तराखंड में 2.77 लाख से अधिक लोगों तक पहुँचा ‘जन–जन की सरकार’ अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ बना सुशासन का सशक्त मॉडल

IMG-20260115-WA0129 उत्तराखंड में 2.77 लाख से अधिक लोगों तक पहुँचा ‘जन–जन की सरकार’ अभियान

DEHRADUN: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल, संवेदनशील और जनोन्मुखी नेतृत्व में संचालित ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित जनसमस्या समाधान का एक प्रभावी और भरोसेमंद मॉडल बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर रहा है, बल्कि प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाकर समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित कर रहा है।

प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी

15 जनवरी 2026 तक की दैनिक प्रगति रिपोर्ट इस अभियान की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। प्रदेश के सभी जनपदों में अब तक कुल 347 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इनमें से 328 शिविर पूर्व में तथा 19 शिविर आज आयोजित किए गए।
इन शिविरों में अब तक कुल 2,77,654 नागरिकों ने सहभागिता की है, जिनमें 2,54,137 नागरिक पूर्व में तथा 23,517 नागरिक आज शामिल हुए। यह जनभागीदारी जनता के विश्वास और सरकार की सुलभता को रेखांकित करती है।

शिकायत निस्तारण में उल्लेखनीय उपलब्धि

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। अब तक कुल 22,293 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें 20,814 शिकायतें पूर्व में तथा 1,479 शिकायतें आज प्राप्त हुईं।
इनमें से 18,973 शिकायतों का सफल निस्तारण किया जा चुका है, जिसमें 18,168 शिकायतें पूर्व में और 807 शिकायतें आज हल की गईं। यह आँकड़े प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यकुशलता का स्पष्ट प्रमाण हैं।

प्रमाण पत्र एवं सेवाओं का त्वरित वितरण

शिविरों के माध्यम से नागरिकों को प्रमाण पत्र एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ भी निरंतर प्रदान किया जा रहा है। अब तक 38,255 मामलों में प्रमाण पत्र अथवा प्रत्यक्ष लाभ वितरित किए गए हैं। इनमें 36,753 लाभ पूर्व में तथा 1,502 लाभ आज प्रदान किए गए।

कल्याणकारी योजनाओं से व्यापक लाभ

राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक कुल 1,51,565 नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया गया है, जिनमें 1,38,011 लाभार्थी पूर्व में और 13,554 नए लाभार्थी आज शामिल हुए।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का सेतु है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं और सेवाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान उसी संकल्प का जीवंत उदाहरण है।

सुशासन की मिसाल बनता उत्तराखंड

यह समग्र उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की उस कार्यसंस्कृति को दर्शाती है, जिसमें जनसंवाद, पारदर्शिता, त्वरित निर्णय और परिणाम आधारित शासन को सर्वोपरि रखा गया है। प्रदेशभर से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह सिद्ध करती है कि यह मॉडल आने वाले समय में सुशासन की एक प्रभावशाली मिसाल बनेगा।

 

 

 

 

 

Share this content:

Previous post

उत्तराखंड सरकार और ITBP के बीच ऐतिहासिक MoU, 108 सीमावर्ती गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Next post

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रहार जारी, हरिद्वार में रिश्वत लेते जिला पूर्ति अधिकारी व सहायक गिरफ्तार