गला घोंटकर महिला की हत्या-बेटी दामाद पर आरोप इब्राहिमपुर

इमरान अहमद

रुड़की रुड़की गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप महिला के बेटी दामाद पर लगा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय संजो का दूसरा विवाह तीन वर्ष इब्राहिमपुर निवासी राजेन्द्र से हुआ था। संजो के एक बेटी थी वहीं राजेन्द्र की दो बेटियां थी जिनकी शादी पहले ही हो गयी थी। वहीं पिछले वर्ष राजेन्द्र की मौत हो गयी। राजेन्द्र की दूसरी पत्नी संजो अपने बच्चों के साथ इब्राहिमपुर देह गांव में ही रह रही थी। आज सुबह महिला का शव उसके घर मे ही पड़ा मिला। संजो की पांच वर्षीय पुत्री ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि राजेंद्र के दामाद और छोटी बेटी ने महिला की गला घोंटकर हत्या की है अभी हत्या के कारणों का पता नही लग पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस के सामने जो तथ्य आये हैं उनके आधार पर जांच में जुटे हैं जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

सड़कों पर उतरी रुड़की की महिलाएं और युवा-प्रधानमंत्री को भेजा पत्र धारा 370 हटाने की मांग

Next post

एक सप्ताह से लापता युवक का शव आसफनगर झाल से मिला, कलियर थाना क्षेत्र का निवासी युवक हफ्तेभर से था लापता

Post Comment