भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा मसूद अजहर के सिर काटकर लाने वाले को मिलेगा 10 लाख का ईनाम

इरफान अहमद

लक्सर भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा है कि जो जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के सिर काटकर लाएगा उसे दस लाख का इनाम दिया जाएगा। लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने सेना की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा इस कार्रवाई से वायु सेना ने अपने रण कौशल का परिचय दिया है। साथ ही यह भी बता दिया है कि वह जब चाहे इसी तरह पूरे पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का सिर काटकर लाने वाले को दस लाख रुपए ईनाम दिए जाने की घोषणा की है। उनका ये भी कहना है कि इस कार्रवाई से मोदी सरकार का रुख साफ हो गया है। पाकिस्तान को इस कार्रवाई से सबक लेना चाहिए। अगर अब भी वो अपने यहां आतंक की फसल तैयार करना बंद नहीं करेंगे, तो सेना को मजबूर होकर इससे भी बड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। विधायक ने ये भी कहा कि अब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का वक्त आ गया है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment