कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति की ओर से निःशुल्क चेकअप व दवाई वितरण कैंप का आयोजन

हरिद्वार ब्यूरो अमित मंगोलिया
आज दिनांक 17/2/ 019 को पुल जटवाड़ा  शहीद भगत सिंह पार्क में फ्री स्वास्थ्य चेकअप वह दवाई वितरण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें की कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति की ओर से कुष्ठ पीड़ित लोगों को राशन वितरण किया गया एवं गरीब व असहाय लोगो का निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया चिकित्सा कैंप सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर कैंप का लाभ उठाया कैंप में हृदय फेफड़े गुर्दे मधुमेह काय चिकित्सा व अन्य बीमारियों का फ्री चैकअप कर दवाइयां वितरण की गई
कैंप का उद्घाटन समिति के संस्थापक श्री जगतराम जोशी जी (डी,आई,जी) के कर कमलों द्वारा किया गया
 नारायण आहूजा समिति अध्यक्ष ने बताया कि कई वर्षों से गरीब असहाय लोगों की सेवा में समिति तत्पर रहती है समिति का मेन उद्देश्य हरिद्वार में चार कुष्ठ आश्रम में हर मा राशन वितरण करना गरीब असहाय बच्चों को फ्री शिक्षा दिलाना गरीब लोगों के लिए मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर फ्री चेकअप व दवा वितरण करना शरद कालीन में सरकारी स्कूलों में जूते स्वेटर वितरण करना व अन्य नए कार्यों में समिति अपना योगदान देती रहती है समिति अध्यक्ष नारायण योजना बताया कि समिति के प्रारंभ में 17 लोगों कुष्ठ रोगियों  व  गरीब असहाय लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया था जिसके चलते  आज  संस्था में लगभग साढे 350 लोग  जुड़कर  कुष्ठ रोगियों  गरीब व असहाय  लोगों को  सेवा पहुंचाने का काम कर रहे हैं आज मेडिकल चेकअप वे फ्री दवाइयां वितरण कैंप  का आयोजन मैं मुख्य तौर पर चेयरमेन राकेश मल्होत्रा , बिरेंदर सिंह वर्मा, अध्यक्ष नारायण आहूजा ,कोषाध्यक्ष सचिन अरोड़ा, डॉक्टर भविष्य आदि डॉक्टरों की टीम ने बीमार लोगों का फ्री चैकअप कर दवाई वितरण की
 जिसमें की आसपास के कॉलोनियों के लोगों ने कैंप का लाभ उठाते हुए कैंप लगाने वाली समिति को दुआएं दी आशीर्वाद दिया

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

हे मां गंगा जब तक घाटों पर गंदगी मिलती रहेगी, सफाई में जुटे रहेंगे – टीम बीइंग भगीरथ

Next post

भेल कर्मचारियों ने स्वर्ण जयंती पार्क में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी तुषार गौड़

Post Comment