उत्तराखण्ड पुलिस की महिला कांस्टेबल की एमटीवी रोडीज में एंट्री

उत्तराखंड ब्यूरो

युवाओं के लोकप्रिय टीवी शो एमटीवी रोडीज रियल हीरो में Uttarakhand Police की महिला कांस्टेबल #अंकिता_पाठक भी दिखाई देंगी। उन्होंने दिल्ली ऑडिशन के दौरान निर्णायकों का दिल जीतकर मुंबई में होने वाले राउंड में अपनी जगह बना ली है। वह रोडीज का 16 वां सीजन है।
मूलरूप से रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी 23 वर्षीय अंकिता वर्तमान में हल्द्वानी में अपनी सेवाएं दे रही है साथ ही वह उत्तराखण्ड पुलिस की बॉक्सिंग टीम का हिस्सा भी है। वह इस शो के माध्यम से उन लड़कियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं जिन्हें सपने देखने से रोका जाता है। उनका मानना है कि लड़कियों को भी बड़े सपने देखने का हक है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment