यूट्यूब से सीखी नोट छापने की विधि-छाप दिए लाखों के नोट- भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार डेढ़ लाख के नकली नोट बरामन्द

इरफान अहमद

रुड़की। भगवानपुर पुलिस ने आरोपी को नकली नोट बनाने के आरोपी को करीब डेढ़ लाख के नकली नोट एवं प्रिंटर के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब पर वीडियो देख कर नोट बनाने की विधि सीखी।

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के टकाभरी गांव में एक युवक द्वारा जाली नोटों की छपाई की जा रही हैं। पुलिस ने गांव में छापेमारी कर युवक संजय कुमार पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 2 माह से नोट छपाई का काम कर रहा है उसने यूट्यूब पर एक वीडियो के माध्यम से नोट बनाने की विधि सीखी। और बाजार से स्कैनर और प्रिंटर मशीन खरीदकर नोटों की सफाई करने लगा। आरोपी के पास से 162000 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल, उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजलवान, कॉस्टेबल सचिन कुमार, संजय रावत, राकेश कुमार, रणवीर सिंह, नूर हसन, उदय पाल शामिल रहे

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment