उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार से, इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा के साथ होगी शुरुआत

हरिद्वार ब्यूरो अमित मंगोलिया
भगवानपुर प्रभारी मो मुकर्रम मलिक

देहरादून उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो जाएंगी। परिषद ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से संबंधित सामग्री केंद्रों में पहुंचा दी गई है। बोर्ड परीक्षा की शुरुआत इंटरमीडिएट की हिंदी विषय से होगी, जबकि दो मार्च को हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 27 मार्च को लेखाशास्त्र विषय के साथ खत्म होंगी। परीक्षा के लिए उत्तराखंड में 1317 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 231 संवेदनशील व 27 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 2,74,817 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसमें हाईस्कूल के 1,49,950 व इंटर के 1,24,867 परीक्षार्थी हैं। पिछली बार से यह संख्या करीब सात हजार कम है। पिछले साल 2,81,826 परीक्षार्थी थे। हालांकि हाईस्कूल में पिछले साल के मुकाबले 505 परीक्षार्थी बढ़े हैं, जबकि इंटर में 7514 परीक्षार्थी कम हुए हैं। पिछली बार इंटर में 1,32,381 परीक्षार्थी थे। इस बार 1,24,867 ही रह गई। फरवरी माह में हुई बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परिषद द्वारा 949 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

किड्स साइंस एकेडमी खुब्बनपुर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, साइंस फॉर द पीपुल , द पीपुल फॉर साइंस रहीं थीम

Next post

बसपा छोड़कर आये महानगर प्रभारी बबलू भईया अपने सेकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गये –

Post Comment