राव कुर्बान ने की कांग्रेस में वापसी-कल सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचेंगे रैली में

इरफान अहमद
 झबरेड़ा में कांग्रेस से बगावत कर आप के टिकट पर चुनाव लड़े राव कुर्बान ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। देहरादून में आज उन्होंने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में वह अपने समर्थकों के साथ पहुंचेंगे और उनकी वापसी का औपचारिक एलान होगा।हाल ही में हुए निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज राव कुर्बान ने कांग्रेस का हाथ छोड़ आप का दामन थाम लिया था। और आप व सपा के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी की हार का कारण भी ये ही बने थे। तब से अटकलें लगाई जा रही थी कि राव कुर्बान बसपा ज्वाइंन करेंगे। राव कुर्बान के अनुसार बसपा और कांग्रेस दोनो ही दलों के नेता लगातार उनके सम्पर्क में थे। उन्होंने बताया कि उनकी आस्था कांग्रेस में ही है और आज उन्होंने फिर से घर वापसी कर ली है। देहरादून में आज राव कुर्बान ने प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात की।उन्होंने बताया कि कल राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पहुँचेंगे। यहीं औपचारिक रूप से उनकी काँग्रेस में वापसी की घोषणा होगी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment