आंखों ही आंखों में बदल दिया एटीएम कार्ड-खाते से हजारों की नकदी साफ

इरफान अहमद
नारसन कुआहेड़ी निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने करीब साठ हजार रुपए की नगदी उड़ा ली। पीड़ित युवक ने शाखा प्रबंधक व पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
कुआहेडी गांव निवासी शिवा पुत्र राजू ने बताया कि गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक में लगे एटीएम से पैसे निकालने गया था लेकिन उससे पैसे निकल नहीं पा रहे थे बराबर में खड़े व्यक्ति ने उसका कार्ड चलाने में मदद की और उसके एटीएम से पैसे निकाल दिया। लेकिन बाद में उसने किसी तरह से एटीएम कार्ड बदल दिया।इसकी जानकारी उसे शुक्रवार को लगी जब एटीएम से पैसे निकालने गया तो एटीएम कार्ड ने काम ही नहीं किया। जिसके बाद उसने बैंक में जाकर पूछताछ की तो पता लगा कि साठ हजार रुपए उसके खाते से निकाले गए पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। चौकी पर मौजूद एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

सरठेडी शाहजहांपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मो दी द्वारा संचालित उज्ज्वला यो जना के निमित्त प्रदेश महामंत्री सुबो ध राकेश के माध्यम से निशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए

Next post

हरिद्वार में फिर खाकी पर लगा दाग, खाकी की इज़्ज़त फिर हुई तार-तार

Post Comment