मानकों के अनुरूप सवारी न बिठाए जाने पर कार्रवाई-16 वाहन सीज

इरफान अहमद
रुड़की अगर मानक से अधिक सवारी बैठाई तो अब उनकी खैर नही। ट्रैफिक पुलिस ने अब इनकी ओर निगाह तिरछी कर ली है। अधिक सवारी बैठाने के कारण यातायात पुलिस ने सोमवार को चार विक्रम टेंपो और दो दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों का चालान किया।
रुड़की शहर की परिवहन व्यवस्था तिपहिया या फिर अन्य डग्गामार वाहनों के भरोसे है। रोडवेज वाहनों के अभाव में अधिकतर लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इन्ही वाहनों पर सवार होते हैं। इसकी वजह से वाहन चालक भी सारे नियम और कानून तोड़कर मानकों से अधिक सवारी बैठाकर फर्राटा भरते हैं। अब इसके मद्देनजर ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिपिंद्र सिंह ने पुराने नहर पुल नगर निगम चौक, सहित मलकपुर चुंगी रोडवेज एस डीएम चौक और एमएच चौक रामपुर चुंगी सहित शहर के अन्य चौक चौराहों पर सहयोगियों के साथ वाहनों की चेकिंग की।इसमें चार विक्रम चालक मानक से अधिक सवारी बैठाए पाए गए। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों पर भी दो से अधिक सवारियां नजर आयी। यातायात के नियमों पर खरा न उतरने के कारण 12 वाहनों का चालान कर दिया गया। टीआई ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment