मामूली विवाद पर भिड़े दो युवक-एक की मौत-परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा…….

रुडकी रिपोटर इरफान अहमद
ब्यूरो अमित मंगोलिया
 झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भक्तोवाली में दो दिन पहले हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। परिजनों का आरोप है कि झगड़े के बाद पुलिस ने लापरवाही बरती जिसके कारण उक्त व्यक्ति की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को भक्तोवाली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर 40 वर्षीय मुकेश और 20 वर्षीय गिलगिली के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों के मध्य मारपीट हुई जिसमें गिलगिली उपरोक्त बुरी तरह घायल हो गया।परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान मंगलवार शाम मुकेश की मौत हो गयी।मृतक के परिजनों द्वारा मंगलवार को थाना झबरेड़ा में तहरीर दी गई थी। वहीँ आज शव लेकर झबरेड़ा पहुंचे मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप हैं कि 2 दिन पूर्व घटना के समय सूचना देने पर पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस को साफ मना कर दिया। वहीं इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है। तथा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

रूड़की में स्मैक सप्लाई करते हुए तीन गिरफ्तार – 28 ग्राम स्मैक भी बरामद

Next post

सरठेडी शाहजहांपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मो दी द्वारा संचालित उज्ज्वला यो जना के निमित्त प्रदेश महामंत्री सुबो ध राकेश के माध्यम से निशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए

Post Comment