रुड़की आख़िर फंस ही गए कोतवाल

इरफान अहमद

रुड़की। कहते है कि पाप का घड़ा एक ना एक दिन भर ही जाता है आख़िर रुड़की कोतवाली में अपना साम्राज्य चलाने वाली कोतवाल साधना त्यागी पर कानून का शिंकजा कस ही गया साथ मे एस एस आई हरपाल सिंह पर भी इसकी गाज गिरी है।

दरअसल कोच फ़िरोज़ खान को बिना कसूर कई दिन तक कोतवाली में अवैध रूप से रखकर साधना त्यागी ने अपने आला अधिकारियों की भी गुमराह करने का काम किया था पर फ़िरोज़ खान ने इस मामले में हार नही मानी और उसने साक्ष्यों के आधार पर आला अधिकारियों से शिकायत की थी जिसकी जांच आखिर में एस पी मंजुनाथ टी सी ने की और मामले की निष्पक्ष जांच कर एस एस पी को सौंपी जिसके बाद एस एस पी जन्मेजय खण्डूरी ने रुड़की कोतवाल अमरजीत सिंह को संबंधित मामले में धारा 283 , 193, 211, और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

वहीं पुलिस फ़िरोज़ खान की तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है फिलहाल साधना त्यागी रानीपुर थाना प्रभारी है और हरपाल सिंह भी हरिद्वार में ही तैनात है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment