शिव रात्रि महोत्सव शांति शोभा यात्रा के साथ सम्पन्न रुड़की.

इरफान अहमद
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र द्वारा शिव रात्रि महोत्सव का समापन भव्य शांति शोभा यात्रा के साथ किया गया।सेवा केंद्र प्रभारी बी के विमला के मार्गदर्शन व बी के सोनिया के संचालन में शोभायात्रा का उद्घाटन समाजसेवी कर्नल एमपी शर्मा ने सेवा केंद्र पर किया।अपने सम्बोधन में कर्नल एमपी शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा प्रशिक्षित राजयोग विधा अपनाने से हम लोग कलियुग को सतयुग में बदल सकते है।उन्होंने स्वयं आत्म स्वरूप में रहकर परमात्मा को याद करने को एक कारगर रूहानियत उपाय बताया।उन्होंने एक पखवाड़ा तक चले शिव महोत्सव के महत्व के बारे में भी प्रकाश डाला।राजयोगिनी बी के विमला ने शिव रात्रि के आध्यात्मिक रहस्य की जानकारी दी व विकार मुक्ति पर बल दिया।बी के विमला व कर्नल एमपी शर्मा ने संस्था का ध्वज फैहराकर शांति शोभायात्रा को रवाना किया।धवल वस्त्रों व संस्था ध्वज के साथ आध्यात्मिक नारे लगाते हुए यह यात्रा महावीर एनक्लेव से गणेश पुर पुल, मोहनपुरा,दक्षिण सिविल लाइन होते हुये चरण सिंह कालोनी,प्रदीप विहार, कर्नल एनक्लेव से होकर वापस सेवा केंद्र आकर सम्पन्न हुई।जिसमें संस्था से जुड़े दो सौ भाई बहनों ने भाग लिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment