रुड़की के टोडा गांव में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या का शक

रुडकी रिपोटर तस्लीम अहमद
सहसंपादक अमित मंगोलिया
रुड़की ।    रुड़की में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडा में पेड़ पर पीछे हाथ बंधा एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। मृतक की पहचान प्रताप सैनी (30) पुत्र स्व. आशा सैनी निवासी खटका के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह प्रताप घर से खेत के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक दो दिन पहले ही पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़कर आया था। कुछ साल पहले ही मृतक के पिता और भाई की मौत हुई थी। वरदात के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment