टांसफार्मर के जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, किसान की साल भर की कमाई पल भर में स्वाहा

हरिद्वार ब्यूरो अमित मंगोलिया
रिपोर्टर राजीव चोधरी

सहारनपुर समाचार
थाना गागलहेडी क्षेत्र के ग्राम खजूरी अकबरपुर स्थित काली मंदिर के पास किसान वीरेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी खजूरी के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर पर हुए तारों में शॉर्ट सर्किट से एक किसान की 7 बीघा गेंहू व 2 बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक हो गयी।
दोपहर करीब 1:30 बजे किसान सोनू, संजय, बिट्टू आदि को जैसे ही फसल में आग लगने का पता चला वह तुरंत खेत की तरफ दौड़ पड़े पर तब तक तेज हवा और गर्मी के कारण फसल तबाह हो चुकी थी।
इसी दौरान मौके पर पहुंची डायल 100 व थाना गागलहेड़ी पुलिस ने किसानों की खाक होती फसल को देखकर काफी दु:ख जाहिर किया। प्रत्यक्षदर्शीयो का कहना है कि पीडित किसान का लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। घटना से किसान परिवार में मायूसी है तथा बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

छत गिरने से एक बच्चा समेत दो घायल, दहशत में लोग सुध लेने वाला कोई नहीं

Next post

गोगा माड़ी पर भंडारे का आयोजन ,रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद रूपी खाना,कहा गोगाजी की स्मृति में आयोजित मेला साम्प्रदायिक सद्भाव का अनूठा प्रतीक

Post Comment