दर्जन भर युवकों ने की व्यापारी की पिटाई-कोतवाली पहुँचे दोनों पक्ष

रुड़की रिपोटर इरफान अहमद
सह सम्पादक अमित मंगोलिया

रुड़की में कुछ दबंगों ने एक व्यापारी से मारपीट कर डाली। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में आढ़त व्यापारी लकी सिंघल का घर है। लक्की ने कोतवाली में पुलिस को बताया कि सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए बाल्टी में पानी भरकर सड़क पर रखते हैं। रात करीब दस बजे वह एक गाय को पानी पिलाने घर से बाहर निकला तो देखा कि बाल्टी पास में खड़े युवकों के पास है लक्की ने उनसे बाल्टी मांगी तो आरोप है कि उन युवकों ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी।मामला कहासुनी से मारपीट तक आ पहुँचा।लक्की के अनुसार आरोपी युवकों की संख्या करीब 12 थी। उस समय तो क्षेत्र के लोगों ने बीच बचाव कर दिया लेकिन आरोप है कि कुछ देर बाद एक बार फिर से युवक घर मे घुसे और मारपीट की। आज सुबह कोतवाली पहुँचे लक्की ने करीब एक दर्जन युवकों पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। वहीं इसकी जानकारी पाकर दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। उनका कहना है कि पहले मारपीट लक्की सिंघल की ओर से शुरू हुई है। पुलिस अभी दोनो पक्षों की बात सुन मामले की जांच में जुटी है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment