रुड़की- तीन तलाक में पुलिस की बड़ी कार्यवाही

इरफान अहमद
रुड़की में तीन तलाक के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति ज़ाहिद पर अपहरण, दुराचार और पोक्सों जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति को जेल भेज दिया है। गौरतलब है की गुलाबनगर निवासी पीड़ित युवती का आरोप था कि 2016 में उसके पति ज़ाहिद ने उसके साथ दुराचार किया लेकिन पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए दिसंबर 2018 में उससे निकाह कर लिया ।लेकिन युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति शराब और नशीली दवाईयों का सेवन कर उसके साथ अक्सर मारपीट और गालीगलौच करने लगा जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों के साथ साथ सभी अधिकारियों से की लेकिन कुछ नहीं हुआ। कुछ दिन बाद ही उसका पतिउस्के घर आया और तीन तलाख के साथ साथ पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया था पीड़ित तभी से इंसाफ की गुहार पुलिस अधिकारियों से लगा रही थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तीन तलाख पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति ज़ाहिद को जेल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment