नगर पंचायत कलियर बोर्ड की दो जुलाई को होगी बैठक

कलियर।(अनवर राणा)

*नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की जाने वाली बोर्ड बैठक का कार्यक्रम नगर पंचायात अधिशासी अधिकारी ने एजंडा समस्त सभासदों को भेज दिया है।पूर्व में तय की गई बोर्ड की बैठक अचानक अध्यक्ष की तबियत बिगड़ने के कारण व विधान सभा सत्र शुरू होने की वजह से स्थगित कर दी गयी थी।अधिशासी अधिकारी शाहिद अली ने बताया कि अब अध्यक्ष की तबियत ठीक हुई है ओर नगर पंचायत बोर्ड की आगामी दो जुलाई को बैठक आहूत किये जाने का एजंडा सभी सम्मानित सदस्यों को भेजा जा चुका है।आगामी बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास,साफ सफाई ,पेयजल,बिजली कटौती आदि सभी बिंदुओं पर बैठक में चर्चा होगी।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड का मकसद क्षेत्र वासियो को सहूलियत मुहैय्या कराना व पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखना ही प्रथमिकता में है।*

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment