हैल्थकेयर हेल्पिंग हैंड्स द्वारा जल की बर्बादी को लेकर प्रकाश डाला

मुज़फ्फरनगर ब्यूरो पंकज रुहेला
सह सम्पादक अमित मंगोलिया
आज गाँव जौला में जल संचयन को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हसन एजुकेशनल सोसायटी ,मिसाल फॉउंडेसन , व हैल्थकेयर हेल्पिंग हैंड्स द्वारा जल की बर्बादी को लेकर प्रकाश डाला जिसमे वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण को लेकर सभी जिम्मेदार लोगो की सहमति बनी । और जल्द ही गाँव में इसे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। इस मौके पर कवल हसन डायरेक्टर हसन एजुकेशन सोसाइटी ने वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में विस्तार से बताया , सलीम अंसारी स्टेट कोर्डिनेटर मिसाल फाउंडेशन ने पानी की बेफिजूल खर्ची को देखते हुई सार्वजानिक स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग की जरुरत को बताया, वहीँ हसरत मलूक हैल्थकेयर हेल्पिंग हैंड्स ने तमाम लोगो को इस मुहीम से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम करने को कहा , कार्यक्रम का संचालन जीशान अहमद ने किया जिसमें उन्होंने लोगो से अपील की  कि अगर आप सब इस जिम्मेदारी को अपनी जिम्मेदारी समझ कर साथ दोगे तो गाँव का वाटर लेवल कुछ ही महीने में ऊपर आ सकता है , इस मौके पर अब्दुल जब्बार  हुसैन अहमद मुफ़्ती आजाद  मोलवी मुस्तकीम ईश्वरचंद नीमखेड़ी  यामीन प्रधान तल्हा राणा नासिर प्रधान आरिफ प्रधान अनस राणा  अबूबकर सिद्दीकी शेखर सैनी अहसान ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

तबरेज की हत्या के विरोध में हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन-हत्यारों को फांसी देने की मांग

Next post

बच्चे को लेकर हुए झगड़े में गर्भवती महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल,पुलिस जुटी जांच में

Post Comment