अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्परनुमा सात घर जल कर राख हो गये

ब्यूरो चीफ मोहम्मद शानू
जिला बाराबंकी

(बाराबंकी) रामनगर के रामस्वरूप पुरवा मजरे इब्राहिमपुर मंझारा में अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्परनुमा सात घर जल कर राख हो गये फायर विग्रेट की मदद से आग पर काबू पाया।
कानूनगो साहब सरण वर्मा के मुताबिक मोहरमली,सलीम,ननकू,गयाप्रसाद,जय जय राम,अशोक,गुरूसरण,सुंदर के घरों में अनाज व अन्य घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।सभी घरों करीब तीन लाख के नुकसान होने का अनुमान है।सभी परिवारों के लोग मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चलाते थे।एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर तत्काल हल्का कानूनगो व लेखपाल भेजा गया है,पीङित परिवारों के खाने की व्यवस्था कराई गई है।आंकलन के बाद मुआवजे की धनराशि बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

*ब्यूरो चीफ मोहम्मद शानू*
*जिला बाराबंकी उ. प्र.*

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment