चल रहे अभियान के तहत गागलहेड़ी पुलिस टीम ने भारी मात्रा में गोमांश बरामद कर 5 आरोपियों को धर दबोचा

मीडिया प्रभारी मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

*150 किलो गोमांस सहित 5 धरे*

*2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस भी किए बरामद*

*सहारनपुर-गागलहेड़ी*
एसएसपी दिनेश कुमार पी के दिशा निर्देश पर गोकशी पर रोक लगाने को लेकर चल रहे अभियान के तहत गागलहेड़ी पुलिस टीम ने भारी मात्रा में गोमांश बरामद कर 5 आरोपियों को धर दबोचा। जानकारी देते हुए एसओ आदेश त्यागी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह 6 बजे ग्राम हरोडा अहतमाल में एक मकान में छापा मारा गया। जहां से 150 किलो गोमांश सहित 2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस सहित 5 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई यशपाल सोम, एसआई गम्भीर, अनुज सिरोही, अमरदीप, इस्लाम रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने किया थाना धानेपुर का औचक निरीक्षण, आरक्षी बैरक में गंदगी देख जताई कड़ी नाराजगी*

Next post

शामली के युवक ने हरिद्वार के होटल में की सुसाइड, भाईयों को बताया अपनी मौत का जिम्मेदार

Post Comment