नगर पंचायत कलियर बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 की आय व्यय के बजट का प्रस्ताव किया पारित

कलियर रिपोर्ट अनवर राणा
सह संपादक अमित मंगोलिया
नगर पंचायत पिरान कलियर बोर्ड की बैठक अध्यक्ष शेखावत अली की अध्यक्षता में सम्पन हुई।पूर्व प्रस्तावित बैठक के आज हंगामी बैठक होने की चर्चाओं का बाजार कल से ही गर्म था लेकिन नगर पंचायत बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यगण समय पर मीटिंग में उपस्थित हुवे और अध्यक्ष शेखावत द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2019-2020 के आय व व्यय का प्रस्ताव पटल पर रखा जिसको उपस्थित समस्त सम्मानित सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से पारित किया और आगामी वर्ष के लिये अधिक से अधिक विकास कार्यो पर धन की कमी को दूर करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।सभी उपस्थित सदस्यों ने नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के मध्यनजर नालो की सफाई को जल्द से जल्द करने के लिये अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया ओर किसी भी वार्ड में पक्षपात नही होने पर बल दिया।अंत मे सभी उपस्थित सदस्यों का अध्यक्ष शेखावत ने आभार व्यक्त कर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता से हल करने को ही अपना कर्तव्य बताया।मीटिंग में अधिशासी अधिकारी शाहिद अली ने लगभग चार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट के बारे में सदस्यों को बारीकी से समझाया ओर मुहँ मिटाकर बैठक का समापन किया गया।*

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment