पहले पूछा नाम और फिर घर में घुसकर मार दी गोली-जांच में जुटी पुलिस

रुड़की रिपोटर इरफ़ान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया

रूड़की। सुनहरा में अज्ञात बदमाशों ने रोडवेज में तैनात परिचालक को गोली मार दी। उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल परिचालक पूर्व प्रधान का रिश्तेदार है प्रधान के भाई की कुछ महीनों पूर्व बदमाशों ने हत्या कर दी थी।
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नंद विहार कॉलोनी में देर शाम हत्यार बंद बदमाशों ने रोडवेज में तैनात 47 वर्षीय सुभाष को उस समय दो बदमाशों ने गोली मार दी जब वह अपने घर मे बैठे थे। बदमाश घर के बाहर आये दरवाजा खुलावकर पूछा कि सुभाष कौन है जब उसने कहा कि मैं ही सुभाष हूँ तो बदमाशों ने तमंचा निकालकर गोली मार दी।

घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वही घायल को गंभीर अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।बताया गया है कि सुभाष सुनहरा के पूर्व प्रधान श्याम बिहारी के साले हैं और नन्द विहार कॉलोनी में ही मकान बनाकर रह रहे हैं।कुछ महीनों पहले श्याम बिहारी के भाई अधिवक्ता गोपाल की प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस खुलासे में उक्त मामले में प्रवीण वाल्मीकि की संलिप्तता पाई गई थी। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले के जांच में जुटी है और मामले के जल्द खुलासे की बात कह रही है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

रूड़की निगम चुनाव::भाजपा में दावेदारों की है लंबी लिस्ट-टिकट की दौड़ में बने नेताओं की है यह स्थिति

Next post

सेक्स समस्या सही करने के नाम पर युवाओं को बना रहे हैं शिकार, जड़ी-बूटी नहीं बेच रहे हैं मौत*

Post Comment