पुलिस को चकमा देकर जेल से फरार हुआ कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

मीडिया प्रभारी मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

रुड़की बुधवार सुबह चोरी के आरोप में जेल में बंद शाहरूख नाम का कैदी जेल के पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है जेल प्रशासन की ओर से गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है जिसके बाद गंगनहर पुलिस शाहरुख की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख मैंगलोर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गाँव का निवासी है रुड़की कोतवाली पुलिस ने 20 जुलाई को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था आज शाहरुख सफाई के बाद कूड़ा फैकने के लिए जेल की दीवार के पास गया था दीवार के साथ मे ही रखे एक पेड़ के सहारे दीवार कूद कर फरार हो गया शाहरुख के फरार होने के बाद जेल पुलिस ने उसकी काफी तलाश की लेकिन सफलता हाथ नही लग पाई है। जेल के अंदर दीवार के साथ रखे पेड़ पर अब सवाल उठना लाजमी है कि दीवार के साथ पेड़ को लगाकर क्यों रखा गया था

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment