शिवरात्रि का पर्व है जो दोपहर 2:30 बजे से अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक चतुर्दशी की तिथि तक है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल

रुड़की रिपोटर इरफान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया
रूड़की।श्री शिव शक्ति ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने शिवरात्रि की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिवरात्रि को शिव भगवान का पार्वती के साथ विवाह हुआ था तथा चतुर्दशी को शिवलिंग प्रकट हुआ।उन्होंने कहा कि शिव शक्ति के मिलन की रात्रि शिवरात्रि कल्याणकारी रात्रि है तथा 30 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व है,जो दोपहर 2:30 बजे से अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक चतुर्दशी की तिथि तक है।यह बहुत ही शुभ योगों में शिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि शिवरात्रि को व्रत करें तथा रुद्राभिषेक करें। कालसर्प शांति करवाएं और रात्रि को चार प्रहर की पूजा का विशेष विधान है।उन्होंने कहा कि रात्रि पूजा और जागरण करने के साथ ही 108 बेल पत्री चढ़ाएं।दूध,दही,शहद,घी,मीठा,गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव हैं,इसलिए चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है।त्रयोदशी और चतुर्दशी पूजा करने से शिव भगवान प्रसन्न होते हैं।30 जुलाई के दिन 2:30 पर विशेष शुभ समय आद्रा नक्षत्र रहेगा जो शिव को विशेष प्रिय है। श्रवण मास में शिव जी परिवार सहित पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं जो शिव की पूजा करता है उसका कल्याण होता है।उन्होंने बताया कि बेलपत्र,दूध,दही,शहद, घी,गन्ने का रस,आम का रस, मक्खन,गिलोय उसे शिव जी का अभिषेक करें,जिससे आपकी सब मनोकामना पूरी होगी।30 जुलाई दोपहर से 31 जुलाई तक दोपहर 12:00 बजे तक का अभिषेक का समय है और 30 जुलाई की रात्रि को चार प्रहर की पूजा अवश्य करें,जिससे सभी कष्टों का निवारण होगा तथा सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment