सिविल लाइंस पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया, 7 ग्राम स्मैक बरामद, काफी समय से कर रहा था तस्करी

रुड़की रिपोटर इरफ़ान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया

रुड़की नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने करीब एक लाख रूपये की समैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम सलमान है और वो सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बंदा रोड का रहने वाला है जानकारी मिली है की सलमान काफी समय से स्मैक तस्करी का कार्य कर रहा था। कल शाम पुलिस को जानकारी मिली थी की मोहम्मदपुर नहर पटरी पर एक युवक समैक बेच रहा है पुलिस ने युवक को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और स्मैक बेचने वाले युवक सलमान को करीब एक लाख रूपये कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में सलमान ने पुलिस को बताया की वो उत्तरप्रदेश के बरेली से स्मैक की खेप लाता था और आसपास के क्षेत्रो में इसका अवैध व्यापार करता था। फिलहाल पुलिस ने सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

थाना क्षेत्र मोहम्मद पुर खाला की पुलिस नाकाम दिनदहाड़े हत्याऐ धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की मौत

Next post

सूरतगंज अधीक्षक डा० राजीव दीक्षित ने चिकित्सकों के साथ बुधवार को कचना पुर गाँव का निरीक्षण किया

Post Comment