सैक्स रैकेट की सूचना पर होटल में छापेमारी-आपत्ति जनक स्थिति में मिली सात युवक और युवती

रुड़की रिपोटर इरफ़ान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया
रूड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में सात युवक और सात युवतियों को हिरासत में लिया है। जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक युवतियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। माना जा रहा है कि लड़कियां किसी बड़े सैक्स रैकेट से जुड़ी हैं।बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
रूड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा सूचना दी गयी कि हरिद्वार रोड स्थित खन्ना होटल में बड़े स्तर पर सैक्स रैकेट चल रहा है। फिलहाल भी कई लड़कियां और लड़के होटल में मौजूद होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने मय फोर्स होटल में छापा मारा। इस दौरान अलग अलग कमरों में सात लड़की और सात लड़के आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जबकि एक दो कमरों में दो दो युवक एक युवती के साथ भी पकड़े गए हैं। जबकि एक कमरे में युवती अकेली थी बताया गया है कि उसे होटल मैनेजर ने कुछ देर बैठने के लिए कहा था।इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि होटल प्रबंधन की सह पर बड़ा सैक्स रैकेट चालाया जा रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। वहीं बजरंग दल के जिला मंत्री शिव प्रसाद त्यागी ने लव जिहाद का आरोप भी लगाया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में सनराइज कत्था फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 कर्मचारी घायल

Next post

रुड़की नगर निगम में ओबीसी का सर्वे कार्य पूरा, रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई, वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है याचिका

Post Comment