ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत-पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक

रुड़की रिपोर्ट इरफान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया

रूड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर के समीप ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक को गम्भीर अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकत्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना देर शाम की है जब 40 वर्षीय व्यक्ति उमेश त्यागी पुत्र राजेंद्र त्यागी निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर रुड़की से भगवानपुर की ओर स्कूटी से जा रहा था जैसे ही वह इब्राहिमपुर के समीप पहुंचा तभी हरियाणा नम्बर के एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पँहुची पुलिस घायल को सिविल अस्पताल लेकर गयी। जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस द्वारा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment