भाजपा के राज्य मंत्री नरेश बंसल के निरिक्षण किए जाने पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक
रिपोर्टर ब्रह्मानंद चौधरी

पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्येक्रम मंत्री नरेश बंसल जी को बंद पड़ी योजनाओं का निरीक्षण कर उन्हें पुनः से शुरू कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अधिकतर कांग्रेस की योजनाओं व कार्याें का निरिक्षण कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्याें का श्रेय लेने में भाजपा के नेता जुटे हैं। कहा कि राज्य में विकास की गति रुकी पड़ी हैं। जिसमें भगवानपुर क्षेत्र मे शाहपुर, सरथेड़ी साहजहपुर व बिंदु खरक मैं पेयजल योजना बंद पड़ी हैं राज्य मंत्री बीस सूत्रीय कार्येक्रम नरेश बंसल को इन योजनाओं का निरीक्षण कर इन्हें पुनः सुरू कराने का कष्ट करें ।त्रिवेन्द्र सरकार में किसान युवा मजदूर सब बेहाल हैं। सरकार ने किसानों का बकाया भुगतान गन्ना अब तक नहीं दिया हैं। राज्य के किसानों की हालत आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को जल्द से जल्द किसानों का गन्ना भुगतान कराना चाहिए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

भगवानपुर विधानसभा विधायक श्रीमती ममता राकेश जी का फूलों की माला व राधे नाम का पटका पहनाकर किया स्वागत

Next post

स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड की हरिद्वार इकाई ने ऋषिकुल पुल के समीप महर्षि कश्यप घाट पर वृक्षारोपण किया।

Post Comment