हरिद्वार के नामी संत पर छात्रा ने लगाया यौन उत्पीडन का आरोप,

संपादक पीयूष वालिया

हरिद्वार के नामी संत और भाजपा नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज की एक छात्रा ने यौन उत्पीडन जैसा गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पिछले चार दिनों से आरोप लगाने वाली छात्रा का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। वहीं इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में भी याचिका दायर करते हुए कहा गया है कि ये दूसरा उन्नाव केस हो सकता है। हालांकि, स्वामी चिन्मयानंद की ओर से उनके वकील आरोपों को झूठा बता चुके हैं। वहीं हरिद्वार में रह रहे स्वामी चिन्मयानंद से बुधवार को पत्रकारों ने उनका पक्ष जानना चाहा। लेकिन उन्होंने इस मसले पर बात करने से इनकार कर दिया।

क्या है मामला
मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां स्वामी सुखदेवानंद कॉलेज से लॉ करने वाली 23 साल की छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है। स्वामी चिन्मयानंद इस कॉलेज के चेयरमैन भी हैं। छात्रा ने इस मामले का वीडियो भी जारी किया था। जो वायरल हो रहा था। छात्रा का आरोप है कि प्रबंधन कई छात्राओं के साथ ये ही बर्ताव कर रहा है।

पहले भी लग चुके हैं आरोप
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीडन जैसे आरोप लगे हैं। कुछ वर्ष पूर्व हरिद्वार में उनके आश्रम में रहने वाली एक महिला साध्वी ने भी उन पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगाया था। बाद में इस मामले में यूपी में मुकदमा भी दर्ज किया गया था

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment