गंगनहर कोतवाली के पूर्व एसएसआई तोमर सड़क दुर्घटना में घायल-एक अन्य युवक को भी आई गम्भीर चोट

इरफान अहमद

रूड़की। गंगनहर कोतवाली के पूर्व एसएसआई रणजीत तोमर देर रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके साथ कार में सवार एक अन्य युवक को भी चोट आई है। जबकि कार चला रहा युवक एयरबैग खुलने के कारण सुरक्षित है। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

रूड़की गंगनहर कोतवाली के पूर्व एसएसआई रणजीत सिंह तोमर का मंगलवार रात उस समय एक्सीडेंट हो गया। जब वह अपने दो साथियों के साथ गंगनहर की दाईं पटरी के रास्ते कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। कार को शिवम यादव नाम का युवक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। जैसे ही गाड़ी भाजपा नेता श्यामवीर सैनी के आवास के समीप पंहुंची तो बिजली के खम्भे से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गाड़ी टकराने से उसके एयरबैग्स खुल गए और गाड़ी चला रहा युवक बच गया है। परंतु गाड़ी में सवार दरोगा रणजीत तोमर को सर में एवं एक अन्य युवक के पैर में चोट लगी है। जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

चल रहे हैं लाईन हाजिर…

तोमर हाल ही में पत्रकार से पिटाई के मामले में चर्चा में आये थे। और मामले की जांच के बाद एसएसपी द्वारा तोमर को लाईन हाजिर किया गया था। वह अभी लाईन हाजिर ही चल रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मोहर्रम को लेकर सीओ व कोतवाल ने ली शांति समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों ने सीओ से लंढौरा में स्मैक व सट्टे की खाईबाड़ी पर अंकुश लगाने की मांग

Next post

रूड़की सिविल अस्पताल में तैनात सीएमएस चक्रपाणि का तबादला इन्हें मिला अस्पताल का प्रभार

Post Comment