डिप्लोमा फार्मिसिस्ट एसोसिएशन ने पौधारोपण कर मनाया विश्व फार्मिसिस्ट दिवस, विधायक ममता राकेश ने किया सम्मानित, कहा फार्मासिस्ट चिकित्सा विभाग की रीढ़ की हड्डी

मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

भगवानपुर । विश्व फार्मिसिस्ट दिवस पर डिप्लोमा फार्मिसिस्ट एसोसिएशन ने पौधारोपण करके मनाया। बुधवार को डिप्लोमा फार्मिसिस्ट एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ममता राकेश ने सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि वर्तमान में फार्मासिस्ट की हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके बिना किसी भी चिकित्सालय का संचालन संभव नहीं है। फार्मासिस्ट चिकित्सा विभाग की रीढ़ की हड्डी है। इस दौरान पी. एस. पंवार, महामंत्री एस. पी. चमोली, जिला संगठन मंत्री ब्रिजेश कुमार, निर्दोष कुमार, अनिल कुमार मठपाल,के. के. चौहान, मुकेश चौधरी, प्रियंका पूरी, शालिनी तिवारी, एस. एल. गोरोला, डॉ सिरोही, डॉ अरविंद आदि मौजूद रहे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment