मेडिकल स्टोर के नाम पर नशे का कारोबार करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे भेजे गए जेल

रुड़की रिपोर्टर इरफान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया

ड्रग विभाग ने मुखबिर की सूचना पर रुड़की के तेलीवाला गांव में तीन केमिस्ट की दुकानों में पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की. इस दौरान टीम ने भारी मात्रा नशीली दवाइयां बरामद की हैं.
रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव में ड्रग विभाग ने कई मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में नारकोटिक दवाइयां बरामद की. साथ ही तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को भी गिरफ्तार किया है.गंगनहर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि संयुक्त रूप से ड्रग विभाग द्वारा शहर में कार्रवाई की गयी थी, जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, फिर कोर्ट में पेश करने बाद उन्हें जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में एक डॉक्टर भी शामिल है.रुड़की में तीन गिरफ्तारपढ़ें- शर्मनाक! भारत-नेपाल सीमा पर धड़ल्ले से हो रही है मानव तस्करी, चौंकाने वाले हैं ये आंकड़ेराजेश शाह ने बताया कि पुलिस ने इन्हें नारकोटिक दवाइयां रखने और बिना लाइसेंस के प्रैक्टिस करने के आरोप में चालान की कार्रवाई की है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

जीजा ने नाबालिब साली को होटल में ले जाकर किया गंदा काम ऐसे हुआ खुलासा

Next post

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जूस कंट्री वेलफेयर सोसाइटी के फ्लैटों में चोरी करने वाला अभियुक्त

Post Comment