भगवानपुर नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

भगवानपुर :- जनपद में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार मोहदय द्वारा मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की रोकथाम एवम ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार मोहदय एव श्रीमान क्षेत्राधिकारी मंगलोर हरिद्वार मोहदय के कुशल निर्देशन में थाना भगवानपुर में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए दिनांक 02/12/2019 को गस्त के दौरान प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरचंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार के पास एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम आज़म पुत्र अय्यूब निवासी साल्हापुर सालियर थाना कोतवाली गंगनहर हरिद्वार को घेरघोटकर पकड़ लिया जिसकी तलाशी में अभियुक्त आज़म उपरोक्त के कब्जे से 2.65 ग्राम स्मेक बरामद हुई अभियुक्त आज़म उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा

गिरफ्तार अभियुक्त
आज़म पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम साल्हापुर सालियर थाना कोतवाली गंगनहर हरिद्वार

बरामद माल
स्मेक 2.650 ग्राम

पुलिस टीम
श्री संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष भगवानपुर
उ०नि० प्रदीप रावत चौकी प्रभारी काली नदी
का० 552 जुगल किशोर
का० 900 बलदेव

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

पिरान कलियर स्मेक के साथ पकड़े गए रुड़की के दो युवक कलियर पुलिस को मिली सफलता नशे के सौदागरों से हर सम्भव निपटने के लिए तैय्यार है पिरान कलियर पुलिस

Next post

भगवानपुर पुलिस को मिली एक और सफलता नशे के दो सौदागर गिरफ्तार नशे के सौदागरों से निपटने को हर समय तैय्यार है भगवानपुर पुलिस

Post Comment