भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ, कहा राष्ट्रीय सेवा योजना हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है

भगवानपुर प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

भगवानपुर । बालाजी विद्यापीठ विद्यालय में आर एन आई इंटर कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना वह माध्यम है जो स्वयंसेविकाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है तथा उनमें मैं नहीं आप की भावना जाग्रत करता है। स्वयं सेवकों की ईमानदारी व सच्ची लगन से के साथ राष्ट्र की सेवा की जाए। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार रतुडी, अशोक कुमार शर्मा, ऋषिपाल सिंह, राजीव कुमार, मांगेराम, शिवकुमार चौधरी,जातिराम प्रधान, अमित कुमार, विपिन कुमार, स्मार्ट शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

भाजपा नेता सुबोध राकेश ने प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र जीवन में खुशहाली के लिए स्वरोजगार स्थापित करें युवा

Next post

सिविल अस्पताल में चलाया सफाई अभियान, कड़ाके की ठंड में निरंकारी सेवादल भक्तजनों ने चलाया सफाई अभियान

Post Comment