विधायक ममता राकेश ने कस्बे में रोज लगने वाले जाम के चलते हाईवे अधिकारियों को बुलाकर देरी से हो रहे कार्य को लेकर लताड़ लगाई। दो दिन के अंदर सर्विस रोड को तैयार करने के निर्देश दिए।

img-20200111-wa0039-768x5766006074250020567251 विधायक ममता राकेश ने कस्बे में रोज लगने वाले जाम के चलते हाईवे अधिकारियों को बुलाकर देरी से हो रहे कार्य को लेकर लताड़ लगाई। दो दिन के अंदर सर्विस रोड को तैयार करने के निर्देश दिए।

मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक

सह सम्पादक अमित मंगोलिया

भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने कस्बे में रोज लगने वाले जाम के चलते हाईवे अधिकारियों को बुलाकर देरी से हो रहे कार्य को लेकर लताड़ लगाई। दो दिन के अंदर सर्विस रोड को तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कई दुकानदारों को मुआवजा नहीं दिए जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।विधायक ममता राकेश ने अपने समर्थकों के साथ हाईवे निर्माण स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने और दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने की निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सर्विस रोड में बने गड्ढों से जाम के साथ-साथ दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने गड्ढों की मरम्मत कराने के साथ ही हादसे में हुई मौत पर मुआवजा देने के निर्देश अफसरों को दिए। कस्बे के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर मुआवजा नहीं मिलने की बात विधायक से कही। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के सम्मुख मुआवजा मिलने तक काम नहीं होने की चेतावनी देते हुए भूख हड़ताल की भी बात कही। हाईवे के अफसर सीपी सिंह ने बताया कि मुआवजा भेज दिया गया है और जल्द ही काम को पूरा कराया जाएगा। साथ ही दो दिन के भीतर दोनों ओर सर्विस रोड बनाने का काम पूरा करा दिया जाएगा। इसके साथ ही मुआवजा नहीं मिलने वाले लोगों ने भगवानपुर पुलिस से भी मुआवजा दिलाने की मांग की। इसी दौरान थाने में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मौके पर अभिषेक राकेश, नासिर परवेज, टीटू, राकेश कुमार, फारुख प्रधान, गुलबहार, सद्दाम, इरफान, अमित, फजल, मुस्तफा आदि मौजूद रहे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

यातायात पुलिस रुड़की द्वारा 31 वे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

Next post

क्षेत्राधिकारी रुड़की ने कलियर थाने का त्रिमासिक निरीक्षण किया।सीओ चन्दन सिंह बिष्ट ने अभिलेखों, कारतूसों की मात्रा एवं उसके रख रखाव के निरीक्षण के साथ थाना परिसर का भी भृमण किया

Post Comment