सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, खुब्बनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

images-575703473756623922797 सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, खुब्बनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, खुब्बनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

भगवानपुर । अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मरने वाले युवक रिश्ते में भाई लगते थे। दोनो के शवों को पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक को पकड़कर कार्रवाई की मांग की है। घटना गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे की है जब चोली निवासी 33 वर्षीय अमरीश पुत्र नत्थी राम अपने मामा के लड़के 35 वर्षीय ओमवीर के साथ चौली से भगवानपुर बाइक द्वारा डीजल लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह महाड़ी के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी घटना के बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वही अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है घटना की जानकारी पाकर रुड़की सिविल अस्पताल में परिजनों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। वहीँ भारी संख्या में पुलिस बल भी सिविल अस्पताल में तैनात रहा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

जच्चा-बच्चा मौत के मामले में जांच कर सीएमओ ने किया अस्पताल सीज:

Next post

चौधरी सेठपाल परमार जी को जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण हरिद्वार बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी और साथियो सहित बहुत बहुत आभार प्रकट किया

Post Comment