बेमौसम बारिश से ईंट कारोबार को 50 करोड़ का झटका*

*

img-20200317-wa00542777158985358707732 बेमौसम बारिश से ईंट कारोबार को 50 करोड़ का झटका*

बेमौसम बारिश से ईंट कारोबार को 50 करोड़ का झटका*

भगवानपुर प्रभारी शमशाद अहमद

रिपोर्टर वसीम अली

सह संपादक अमित मंगोलिया

बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा मालिकों की आंखों से नींद उड़ा दी है। भट्ठे की धधकती आग मद्धिम पड़ गई है। कच्ची ईंटे गल कर कीचड़ में तब्दील हो गईं हैं। कारोबारियों का कहना है कि बेमौसम बरसात से ईंट कारोबार को 50 करोड़ का झटका लगा है। तबाह हो चुके कारोबारी अब उम्मीद भरी नजरों से सरकार की ओर देख रहे हैं। ताकि सरकार उनके कारोबार को संभालने में कुछ मदद करे।
बेमौसम बारिश ने किसानों को तबाह कर दिया है। उनकी हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं हैं। मौसम की मार का असर किसानों पर ही नहीं, ईंट कारोबारियों पर भी पड़ा है। बार-बार बारिश होने की वजह से गोरखपुर जिले में कारोबार प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से कच्ची ईंटें गल गई हैं। इस वजह प्रत्येक ईंट भट्ठा संचालक को 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गोरखपुर ईंट निर्माता समिति के महामंत्री अर्जुन कुमार वालानी का कहना है कि कुछ दिक्कतों की वजह से इस साल कई कारोबारी तो अपना कारोबार ही नहीं शुरू कर पाए। जिन्होंने शुरू किया उन पर मौसम ने कहर बरपा दिया। अर्जुन ने प्रदेश सरकार से गुजारिश की है कि जून 2020 तक ईंट भट्ठा मालिकों को जीएसटी तथा अन्य करों में छूट दी जाए। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार ने मदद नहीं की तो ईंट व्यवसाय प्रभावित हो जाएगा। कइयों की पूंजी टूट जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

क्यो सलाखों से बाहर शराब माफिया क्या भाजपा नेता ही कर रहे है लोगो की जिंदगी से खिलवाड़

Next post

जानिये किस कथित शाही परिवार सहित अन्य लोगो का दरगाह की बेशकीमती इमारतों पर अवैध कब्जा,,,जिला प्रशासन व वक्फ बोर्ड मोन,,। गद्दीनशीन शहजादा परिवार सहित दो दर्जन से अधिक अन्य लोगो का दरगाह के कमरों व खानकाहों पर अवैध कब्जा,,,कब्जा मुक्त कराने में जिला प्रशासन मौन,,,

Post Comment