आनन्द पीठाधीश्वर ने गरीबों की सेवा के लिए विहिप को दी 51 हजार की मदद

पीयूष वालिया

पूरी प्रतिबद्धता से करें लाॅकडाउन का पालन-आचार्य म.म.स्वामी बालकानन्द गिरी

हरिद्वार, 13 अप्रैल। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द गिरी महाराज ने कोरोना वायरस की वजह से गरीब, असहाय वर्ग की मदद के लिए विहिप को 51 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। भूपतवाला स्थित हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम की ओर से मदद देने के दौरान आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द गिरी महाराज ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस से पीड़ित है। ऐसे में कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए सभी को योगदान करना चाहिए। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम की ओर से इस संकट काल में प्रतिदिन गरीब असहायों को भोजन भी दिया जा रहा है। भारतीय सनातन संस्कृति में सेवा को सर्वश्रेष्ठ कर्म बताया गया है। जब जब देश पर कोई संकट आया है। संत समाज ने सदैव आगे आकर मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। आज कोराना के रूप में आए इस विश्वव्यापी संकट में भी संत समाज गरीब, जरूरतमंदों की मदद करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस समस्त प्राणीजगत के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। मनुष्यों के साथ पशु भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में देश की जनता को बचाने के लिए पीएम मोदी ने लाॅकडाउन का निर्णय लिया है। सभी को लाॅकडाउन का पूरी प्रतिबद्धता से पालन करते हुए कोराना वायरस से स्वयं को व अपने परिवार को बचाना चाहिए। सतर्कता से ही इस वायरस से बचा जा सकता है। लाॅकडाउन में कठिनाईयों का सामना कर रहे गरीब मजदूर वर्ग को राहत देने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें तमाम कदम उठा रही हैं। गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सभी समर्थ लोग भी आगे आ रहे हैं। गंगा मैया की कृपा व आपसी सहयोग से यह कठिन समय जल्द ही गुजर जाएगा। सभी मिलजुल कर मेहनत करेंगे और देश में फिर पहले की तरह खुशहाली लौटेगी।

—————————–

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों, पुलिस व पत्रकरों को मिले शहीद का दर्जा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Next post

आज दिनांक 14 /4 /2020 को वाल्मीकि धर्मशाला वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर में वार्ड उत्थान सेवा सेवा समिति द्वारा भारत रतन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का 129 वां जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

Post Comment