कोरोना योद्धाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

 

संपादक पीयूष वालिया
सह संपादक अमित मंगोलिये

श्री Ashok Kumar IPS, DG Law & Order Sir ने बताया कि कोरोना योद्धाओं- चिकित्सा पेशेवरों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की सुरक्षा के लिए Uttarakhand Police कटिबद्ध है। कोरोना योद्धाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में कोविड-19 का सर्वे करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दुर्व्यवहार करने तथा दिनांक 23 अप्रैल को मंगलौर के सैनीपुरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करने के सम्बन्ध में तुरंत मुकदमा पंजीकृत किया गया और दुर्व्यवहार के दो अभियुक्तों को कल दिनांक 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment